Festival Posters

Gateway Of India : ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर मंडरा रहा खतरा, पुरातत्व विभाग ने जारी की रिपोर्ट

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2023 (18:29 IST)
मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) पर पुरा‍‍तत्व विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें बताया जा रहा है कि गेटवे ऑफ इंडिया की इमारत समय के साथ-साथ कमजोर होती जा रही है। यह ऐतिहासिक इमारत 100 साल की होने वाली है। चिंताजनक बात यह है कि समंदर के किनारे बनी इस इमारत की नींव और दीवारों में दरारें आ रहीं हैं।

इमारत को मरम्मत की काफी जरूरत है। समंदर के तूफान की मार झेल पाने में यह इमारत सक्षम नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य पुरातत्व विभाग (Archaeological Department) ने महाराष्ट्र सरकार से गेटवे ऑफ इंडिया की मरम्मत के लिए आग्रह किया है।

गेटवे ऑफ इंडिया की हिफाजत का जिम्मा महाराष्ट्र सरकार के पास है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने  आश्वासन दिलाया कि गेटवे ऑफ इंडिया की मरम्मत के लिए करीब 8 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि  जैसे ही यह प्रस्ताव पास हो जाएगा, इमारत को ठीक करने का काम बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

गेटवे ऑफ इंडिया का इतिहास : इंडो-सरसेनिक शैली में बने गेटवे ऑफ इंडिया को 20वीं शताब्दी में मुंबई में समंदर के किनारे बनाया गया था। गेटवे ऑफ इंडिया की यह इमारत सन् 1924 में बनकर तैयार हो गई थी। माना जाता है कि इस इमारत को किंग जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी की भारत यात्रा के दौरान बनाया गया था। इस इमारत को मुंबई का ताज महल भी कहा जाता है। यहां ‍तक कि अंग्रेजों की आखरी टुकड़ी भी भारत छोड़कर गेटवे ऑफ इंडिया से ही निकली थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान : योगी

बिहार में राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरण : योगी आदित्यनाथ

LIVE: बिहार में शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी वोटिंग, बेगूसराय में सबसे ज्यादा

रुक्सिन सैनिक स्‍कूल में छात्र की मौत में नया मोड़, क्‍या हुआ था बंद कमरे में, बहन ने लगाए सनसनीखेज आरोप

CM योगी ने किए काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

अगला लेख