Weather Update: फरवरी में ठंड जारी रहने के आसार, कहीं-कहीं होगी बारिश

Webdunia
सोमवार, 31 जनवरी 2022 (23:23 IST)
नई दिल्ली। फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
फरवरी के लिए वर्षा और तापमान के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि ध्रुवीय प्रशांत क्षेत्र में कमजोर ला नीना परिस्थितियां सक्रिय हैं, जिन्हें भीषण ठंड से जोड़ा जाता है। विभाग ने बताया कि नवीनतम मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम (एमएमसीएफएस) के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि ला नीना परिस्थितियां उत्तरी गोलार्ध के वसंत के मौसम से कमजोर पड़ना शुरू होंगी और 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान तटस्थ स्थिति में पहुंचेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख