देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (00:55 IST)
नई दिल्ली। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। मथुरा में रात के 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उनके जन्म लेते ही भक्तों को झूमते देखा गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार होने लगी।

मथुरा समेत पूरे देश में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की धूम रही। सुबह से ही भक्तों का सैलाब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ पड़ा। मथुरा में करीब 50 लाख भक्त कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए यहां पहुंचे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के जन्म से पहले भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कान्हा के जन्म लेते ही यह उत्साह चरम पर पहुंच गया। जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मभूमि को भव्य रूप से सजाया गया। इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृह को कारागार का स्वरूप दिया गया।

प्राकट्य अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया और भगवान की पूजा-अर्चना की। राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को बड़ी संख्या में मंदिरों के बाहर कतारों में देखा गया।

जन्माष्टमी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजराज के अहमदाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाई बांटी।

देश के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए टेंट लगाए गए थे और गलीचे बिछाए गए थे। फूलमालाएं तथा मिठाई बेचने वालों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। दिल्ली की निवासी 25 वर्षीय कृतिमा ने कहा, आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं भगवान कृष्ण की भक्त हूं। आज हर मंदिर सजा हुआ है। मैं आज सुबह इस्कॉन मंदिर गई थी। वहां का माहौल एकदम अलग था।

लोगों को अपने परिजनों के लिए प्रसाद ले जाते भी देखा गया। बिरला मंदिर के पुजारी सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आ रहे हैं। श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जन्माष्टमी का जुलूस निकाला। अधिकारियों ने कहा कि जुलूस हब्बाकदल इलाके के गणपतयार मंदिर से शुरू हुआ और टंकीपुरा तथा जहांगीर चौक होते हुए लाल चौक पहुंचा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने की म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक? उल्फा का दावा, 3 नेता ड्रोन हमले में मरे, सेना का इनकार

रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, एजेंट्स को बड़ा झटका! जानिए क्या बदलाव हुए

कांवड़ मार्ग पर ढाबों के लिए क्यूआर कोड, सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस

LIVE : नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी सरकार

भाजपा ने बताया, मोदी सरकार ने किस तरह महंगाई पर नियंत्रण रखा?

अगला लेख