लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब की नियुक्ति पर विपक्ष ने की कड़ी आलोचना, सदन में शोरगुल के आसार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (13:12 IST)
The first session of the Lok Sabha will begin from Monday : अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने के कारण सत्र के दौरान लोकसभा में शोरगुल होने के आसार हैं।
 
विपक्ष ने की कड़ी आलोचना और लगाया आरोप : भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को संसद के निचले सदन का अस्थाई अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किए जाने के कारण सत्र के दौरान लोकसभा में शोरगुल होने के आसार हैं। महताब को अस्थाई अध्यक्ष बनाए जाने की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश के दावे की अनदेखी की।
ALSO READ: लोकसभा में इस बार एक ही गांधी, परिवार के 3 सदस्य नहीं आएंगे नजर
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि महताब लगातार सात बार के लोकसभा सदस्य हैं, जिससे वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे, जिस कारण उनका मौजूदा कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा कार्यकाल है। इससे पहले वह 1989, 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।
ALSO READ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के फैसले को लेकर कांग्रेस के बारे में क्या बोले शरद पवार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन में महताब को लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाएंगी। इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचेंगे और पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू करेंगे। कार्यवाही की शुरुआत में कुछ क्षणों के लिए मौन रखा जाएगा। इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह निचले सदन के लिए निर्वाचित सदस्यों की सूची सदन के पटल पर रखेंगे।
 
26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव : इसके बाद, महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सदन की सदस्यता की शपथ लेने का आग्रह करेंगे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों की समिति को शपथ दिलाएंगे जो 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करेगी।
 
राष्ट्रपति ने लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता के लिए कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस), टीआर बालू (द्रमुक), राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा) और सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस) को नियुक्त किया है। अध्यक्षों की समिति के बाद प्रोटेम स्पीकर मंत्रिपरिषद के सदस्यों को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाएंगे। ये सदस्य अपने-अपने नाम के पहले अक्षर के क्रम में अगले दो दिनों में शपथ लेंगे।
ALSO READ: यह लोकसभा अलग दिखने वाली है, मोदीजी! सब कुछ बदलना पड़ेगा!
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को होगा। राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून को शुरू होगी। प्रधानमंत्री द्वारा दो या तीन जुलाई को इस चर्चा पर अपना जवाब देने की उम्मीद है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bhojshala Survey : भोजशाला सर्वेक्षण का 93वां दिन, हिंदू नेता ने किया मूर्तियां मिलने का दावा

Paper Leak मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के DG को हटाया गया

यह लोकसभा अलग दिखने वाली है, मोदीजी! सब कुछ बदलना पड़ेगा!

EOU की टीम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को NEET पेपर लीक से जुड़ी पूरी रिपोर्ट सौंपी, बड़ी साजिश का खुलासा

लाइसेंस मांगने पर पुलिसवाले को कार से घसीट डाला, वीडियो वायरल

सभी देखें

नवीनतम

एक्शन में CBI, NEET UG गड़बड़ी में दर्ज की FIR

बंगाल STF ने नए आतंकी मॉड्यूल शहादत का किया खुलासा, संगठन से जुड़ा कंप्यूटर साइंस का छात्र गिरफ्तार

Live : UG NEET में गड़बड़ी के सिलसिले में CBI ने दर्ज की FIR

बसपा में आकाश आनंद की रिएंट्री, मायावती ने फिर दी बड़ी जिम्मेदारी

Arunachal Pradesh : ईटानगर में बादल फटने से भूस्खलन, कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

अगला लेख
More