Hanuman Chalisa

श्रम मंत्रालय का स्पष्टीकरण, सरकार का न्यूनतम वेतन तय करने में देरी का कोई इरादा नहीं

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (15:49 IST)
नई दिल्ली। श्रम मंत्रालय ने कहा है कि सरकार का न्यूनतम वेतन और राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी तय करने में विलंब का कोई इरादा नहीं है। इस तरह कि खबरें आई थीं कि इस मुद्दे पर 3 साल के कार्यकाल वाले विशेषज्ञ समूह के गठन का मकसद न्यूनतम वेतन और राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन तय करने में विलंब करना है। इन खबरों के बाद मंत्रालय ने शनिवार को यह स्पष्टीकरण दिया है।

ALSO READ: दिल्ली में मजदूरों को तोहफा, 55 लाख श्रमिकों को होगा फायदा
 
इससे पहले इसी महीने मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केंद्र ने इस मुद्दे पर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अजित मिश्रा की अगुवाई में एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। यह समूह न्यूनतम वेतन और मजदूरी तय करने के लिए तकनीकी जानकारी और सिफारिशें देगा। विशेषज्ञ समूह का कार्यकाल 3 साल का है।
 
मंत्रालय ने कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों में इस तरह की खबरें आई हैं कि अंशधारकों का मानना है कि यह सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन और राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी तय करने में देरी का प्रयास है। मंत्रालय ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। विशेषज्ञ समूह जल्द से जल्द सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपेगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख