Publish Date: Thu, 10 Feb 2022 (14:07 IST)
Updated Date: Thu, 10 Feb 2022 (14:13 IST)
5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच रेसलर द ग्रेट खली ने अब अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। वे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे राजनीतिक हलचलें और तेज हो गई हैं।
खबरों के अनुसार, रेसलर द ग्रेट खली ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। गुरुवार को उन्हें दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गौरतलब है कि खली के राजनीति में आने की संभावना बीते कई महीनों से चल रही थी। हालांकि पार्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने कल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की थी।