श्रीराम मंदिर का शिखर सजा कलश से, वैदिक मंत्रों से गूंज उठा नगर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (15:50 IST)
अयोध्या के भव्य राम मंदिर का शिखर कलश से सजा। इस दौरान पूरा अयोध्या वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। दरअसल, मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर विधि-विधान के साथ कलश पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भजनों का माहौल गूंजायमान रहा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों, साधु-संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह पूजन संपन्न हुआ।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने मीडिया को बताय कि गर्भगृह पर सवा 9 बजे कलश पूजन विधि प्रारम्भ कर साढ़े 10 बजे विधि विधान से कलश स्थापित किया गया। बता दें कि मंदिर निर्माण का दूसरा चरण अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ट्रस्ट के अनुसार, गर्भगृह का शिखर पूर्ण होने के बाद अगले चरण में शिखर पर ध्वज स्थापना की जाएगी। विशेषज्ञों और इंजीनियरों की टीम दिन-रात निर्माण कार्य में जुटी है ताकि मंदिर का कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो। माना जा रहा है कि अक्टूबर 2025 तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद यह भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।

मंदिर की वास्तुकला नागर शैली में तैयार की जा रही है, जो भारतीय मंदिर निर्माण कला का उत्कृष्ट नमूना है। गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पहले ही हो चुकी है, और अब शिखर निर्माण के साथ मंदिर और भव्य रूप ले रहा है। निर्माण में प्रयुक्त पत्थर राजस्थान और गुजरात से लाए गए हैं, जिन्हें कुशल कारीगरों ने तराशा है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख