ये भारत के स्‍कूल में मुर्गा बनाने की सजा नहीं, अमेरिका का सुपरब्रेन योगा है, देखिए वीडियो

Webdunia
गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (14:33 IST)
हमारे यहां सरकारी स्‍कूल में जब कोई बच्‍चा शरारत करता है या पढ़ाई पर ध्‍यान नहीं देता है तो उसे सजा मिलती है और वो सजा होती है मुर्गा बनाना। यानी अपने दोनों हाथों से अपने दोनों कानों को पकड़कर उठक बैठक लगाना या फिर अपने हाथों को पैरों से क्रॉस कर के कान पकड़ना और नीचे मुंहकर के झुक जाना।

एक ट्विटर यूजर डॉ ममता आर सिंह ने अपने हैंडल से यह वीडियो शेयर कर उसके कैप्‍शन में लिखा।

हमारे स्‍कूल के दिनों की सजा ने अब अमेरिका ने री-डिस्‍कवर कर लिया है। इसे सुपरब्रेन योगा कहा जा रहा है। कोई आश्‍चर्य नहीं कि किसी दिन यही योगा यूएस से पेटेंट होकर भारत चला आए।

यूएस मीडिया में सुपर ब्रेन योगा की चर्चा हो रही है। डॉक्‍टर कह रहे हैं कि यह न्‍यूरो प्रॉब्‍लम दूर कर सकता है। ब्रेन के फंक्‍शन को ठीक करता है। याददाश्‍त को बढ़ा सकता है। पूरे न्‍यूरोलॉजिकल फंक्‍शन को डेवलेप करता और सिस्‍टम को ठीक रखता है।

दावा किया जा रहा है कि कुल मिलाकर ब्रेन से संबंधी मामलों में यह बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसलिए यह न सिर्फ आम अमेरिकियों में बल्‍कि बॉयोलॉजिस्‍ट, डॉक्‍टर्स, टीचर, योगा गुरू सभी तरह के लोगों में लोकप्रिय हो रहा है। डॉक्‍टर कह रहे हैं कि इसे रोजाना 3 मिनट तक किया जाना चाहिए। कई लोग अपने बच्‍चों को भी सुपर ब्रेन योगा सिखा रहे हैं। भारत का योगा अमेरिका जाकर फिर से किसी न किसी रूप में भारत में आया है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन अब स्‍कूल में दी जाने वाली सजा भी वहां योगा हो सकता है ये किसने सोचा था।
Written & Edited: By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख