दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, किसने कहा ऐसा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (14:41 IST)
Jairam Ramesh Statements: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। हालांकि महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनावों में 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA)  बरकरार रहेगा।
 
रमेश ने बातचीत में यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे, वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों 'इंडिया' गठबंधन के घटक हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग-अलग मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

ALSO READ: NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन
 
क्या विधानसभा चुनावों में भी 'इंडिया' गठबंधन बरकरार रहेगा?: यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों में भी 'इंडिया' गठबंधन बरकरार रहेगा, रमेश ने कहा कि यह झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा, महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा। पंजाब में 'इंडिया जनबंधन' नहीं है। हरियाणा में (लोकसभा चुनाव में) एक सीट आम आदमी पार्टी को दी गई थी, मैं नहीं समझता कि वहां (विधानसभा चुनाव में) 'इंडिया जनबंधन' बरकरार रहेगा।

ALSO READ: मणिपुर को लेकर मोदी के बयान पर कांग्रेस ने जताया आश्चर्य, कहा- अभी भी स्थिति सामान्य नहीं
 
उनका कहना था कि दिल्ली में तो आम आदमी पार्टी की ओर से बयान आ गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए 'इंडिया जनबंधन' नहीं होगा। रमेश ने कहा कि मैंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा था कि 'इंडिया जनबंधन' लोकसभा चुनाव के लिए है। जिन-जिन राज्यों में हमारे नेता और दूसरी पार्टियों के नेता चाहते हैं कि गठबंधन हो, वहां गठबंधन रहेगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के साथ गठबंधन है तथा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन है। यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा तो रमेश का कहना था कि कोई गुंजाइश नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

मंडी में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

पीथमपुर में नष्ट किया यूनियन कार्बाइड का 19 टन अतिरिक्त अपशिष्ट, गैस त्रासदी में 5479 लोग मारे गए थे

इंदौर की ठेकेदारी की बात निकली है तो दूर तलक जाएगी, हर्ष गोयनका ने क्‍यों कहा, इंदौर में ठेकेदार हो तो वारे न्‍यारे हैं

कुत्ते के काटने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, नहीं लगवाया था एंटी-रेबीज टीका

अगला लेख