प्रचंड गर्मी से मिलेगी कुछ राहत, UP के बांदा में तापमान 46 डिग्री से ज्यादा रहा

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (22:49 IST)
नई दिल्ली। उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में जारी लू से शुक्रवार को कुछ राहत मिली और अगले सप्ताह अधिकत तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान लू की स्थिति बनी रही और उत्तर प्रदेश में बांदा देश में सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
इन राज्यों के 25 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, ऐसे शहरों की संख्या बुधवार और बृहस्पतिवार को क्रमश : 42 और 32 थी। पछुआ हवा के शुष्क और गर्म होने के कारण पश्चिमोत्तर और मध्य भारत 2 जून से लू की जबरदस्त चपेट में है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनि ने बताया कि अप्रैल के आखिर और मई के मुकाबले लू की तीव्रता कुछ कम है, लेकिन लेकिन प्रभाव का क्षेत्र लगभग बराबर है।
 
विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान सप्ताहांत में कुछ डिग्री कम हो जाएगा, लेकिन 15 जून तक कोई बड़ी राहत की संभावना नहीं है। विभाग ने कहा कि नमीयुक्त पूर्वी हवाएं 16 जून से भीषण गर्मी से काफी राहत दिलाएंगी।
 
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 12 जून से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मॉनसून से पहले की गतिविधि की भविष्यवाणी की गई है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान बना रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 11-12 जून को थोड़ी राहत मिल सकती है और सप्ताहांत में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। विभाग ने कहा है कि 15 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और 43 डिग्री के बीच बनी रहेगी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख