जैसे मोदी ने 2014 में किया, उसी एजेंडे पर चल रहे हैं नीतीश

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (23:45 IST)
This is the political agenda of Nitish Kumar : जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जाति जनगणना, आरक्षण में बढ़ोतरी और महिला सशक्तीकरण जैसे कदमों के साथ उसी तरह से राजनीतिक एजेंडा तय कर रहे हैं जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले किया था।
 
जद (यू) के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजनीति में एक राजनीतिक शून्यता थी और मोदी ने इसे अपने एजेंडे से भर दिया। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ने भी इसी तरह से जाति जनगणना और आरक्षण में वृद्धि जैसे ‘साहसिक’ कदमों से एक बड़ी लकीर खींची है।
 
त्यागी ने कहा कि जद (यू) के प्रमुख नेता कुमार ने महिला सशक्तीकरण के लिए भी बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री राजनीतिक एजेंडा तय कर रहे हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण बात है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

बेटी इवांका पर अश्लील टिप्पणियां करते थे डोनाल्ड ट्रम्प, माइल्स टेलर की किताब से चौंकाने वाले खुलासे

सड़क दुर्घटना में हो गई थी बस चालक की मौत, एमएसीटी ने दिया 44 लाख का मुआवजा देने का आदेश

इंदौर- मालवा में क्‍यों रूठा मानसून, आखिर कब बरसेंगे राहत के बादल?

अगला लेख