इस बार की दीपावली ऐतिहासिक, अयोध्या राम मंदिर में जलेंगे हजारों दीप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- 500 वर्षों बाद प्रभु राम भव्य मंदिर में विराजित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (16:06 IST)
Historic Diwali in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi,) ने मंगलवार को कहा कि इस साल की दीपावली ऐतिहासिक होगी क्योंकि 500 साल के इंतजार के बाद इस त्योहार पर अयोध्या में रामलला के जन्मस्थान पर बने मंदिर में हजारों दीप जलाए जाएंगे। मोदी ने कहा ये ऐसी दीपावली होगी जब भगवान राम एक बार फिर अपने घर आए हैं और इस बार ये प्रतीक्षा 14 वर्षों के बाद नहीं, बल्कि 500 वर्षों बाद पूरी हो रही है।
 
बहुत खास है दीपावली : प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी स्वास्थ्य क्षेत्र की करीब 12 हजार 850 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में की। इससे पहले, एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल की दीपावली बहुत खास है, बहुत विशेष है, 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है। ALSO READ: पीएम मोदी ने धन तेरस पर 51000 को दिए नियुक्ति पत्र, कहा नई व्यवस्था पर काम
 
हम बहुत सौभाग्यशाली हैं : उन्होंने कहा कि इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिए और यातनाएं झेलीं। उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं जो ऐसी विशेष, खास, भव्य दीपावली के साक्षी बनेंगे। इस साल जनवरी में अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। ALSO READ: 90,000 भारतीयों को वीजा देगा जर्मनी, वडोदरा में युवाओं से क्या बोले PM मोदी
 
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया था। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1000 साल के भारत की नींव रखने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि राम के विचार ‘मानस के साथ ही जनमानस’ में भी हों, यही राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

Chhattisgarh: भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत, ह‍त्या का जताया संदेह

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य

अगला लेख