इस साल आर्थिक वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहेगी, प्रधानमंत्री मोदी ने जताई उम्‍मीद

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (00:53 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार को इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नए भारत में हर क्षेत्र में रूपांतरकारी बदलाव हो रहे हैं, और देश के आर्थिक सुधार का एक प्रमुख स्तंभ प्रौद्योगिकी आधारित वृद्धि है।

मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार 2025 तक 1000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन के तहत 1500 अरब डॉलर के निवेश के अवसर हैं।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, हम इस साल वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद कर रहे हैं, जो हमें सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाएगी। उन्होंने कहा कि नए भारत में हर क्षेत्र में रूपांतरकारी बदलाव हो रहे हैं, और देश के आर्थिक सुधार का एक प्रमुख स्तंभ प्रौद्योगिकी आधारित वृद्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम हर क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं।

ब्रिक्स बिजनेस फोरम का आयोजन पांच देशों के समूह के शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले हुआ। ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका को एक मंच पर लाता है। इन देशों की कुल हिस्सेदारी वैश्विक आबादी में 41 फीसदी, वैश्विक जीडीपी में 24 फीसदी और वैश्विक व्यापार में 16 फीसदी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

VIDEO : कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपति को कराया घंटों इंतजार, CCTV पर देखा तो CEO ने दी अनोखी सजा

Uddhav Thackeray की देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में अब कौनसा नया टर्निंग पॉइंट

महाकाल मंदिर में 1 अरब 65 करोड़ का दान, पेटियों में 399 किलो चांदी और 1533 ग्राम सोने का चढ़ावा

2025 से NTA नहीं आयोजित करेगा नौकरियों की भर्ती परीक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कारण

एक राष्ट्र, एक चुनाव के पीछे की भाजपा की मंशा साफ नहीं, क्या बोले वेणुगोपाल

सभी देखें

नवीनतम

One Nation-One Election : वन नेशन वन इलेक्शन बिल, व्हिप के बावजूद लोकसभा में BJP के 20 सांसद गायब, अब पार्टी क्या लेगी एक्शन

भागवत ने भारतीय जीवनशैली को दुनिया के सामने पेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर

धर्म के आधार पर आरक्षण बढ़ाना चाहती है कांग्रेस, यह संविधान विरोधी, राज्यसभा में बोले अमित शाह

MP: डिजिटल अरेस्ट गिरोह को कमीशन पर मुहैया कराया बैंक खाता, 4 विद्यार्थी गिरफ्तार

VIDEO : कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपति को कराया घंटों इंतजार, CCTV पर देखा तो CEO ने दी अनोखी सजा

अगला लेख