Ayodhya Ram Temple : राम जन्मभूमि स्थल को बम से उड़ाने का आया कॉल, धमाके का वक्त भी बताया

Webdunia
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (20:48 IST)
अयोध्या। अयोध्या में गुरुवार को राम जन्मभूमि स्थल को बम विस्फोट करके उड़ाने की कथित धमकी दिए जाने के बाद हड़कम्प मच गया। राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रामकोट इलाके में स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले मनोज नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि आज तड़के उसके मोबाइल पर एक कॉल आई।

सिंह के अनुसार मनोज ने बताया कि फोन करने वाले ने धमकी दी कि सुबह 10 बजे वह राम जन्मभूमि को विस्फोट करके उड़ा देगा तथा उसके बाद फोन करने वाले ने कॉल काट दी। सिंह ने बताया कि इस सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और रामजन्म भूमि परिसर में कई थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 9 नवम्बर 2019 को दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के बाद अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अगला लेख