Weather Update: अंडमान और निकोबार में पड़ीं गरज के साथ बौछारें, जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (08:21 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और इससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इसके 3 मार्च की शाम तक यह डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में श्रीलंका और तमिलनाडु तट की ओर बढ़ना जारी रख सकता है।

ALSO READ: Weather Update: कई राज्यों में होगी बारिश, जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी
 
स्काईमेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 5 मार्च तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।
 
अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी संभव है। अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
इसके बाद बारिश की गतिविधियां दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण भारत कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों को कवर कर सकती हैं। 5 मार्च तक आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, तमिलनाडु के तटीय इलाकों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी केरल के तटों के आसपास तेज हवाएं चलेंगी तथा समुद्र में लहरें भी ऊंची उठ सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख