Hanuman Chalisa

बाघों के सामने जानलेवा जालों में फंसने का खतरा

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2017 (16:20 IST)
कोच्चि। एशिया के जंगलों में बाघों को सिर्फ वहां घूमते शिकारियों से ही गंभीर खतरा नहीं है बल्कि जानलेवा जालों में फंसने का खतरा और भी बड़ा है। विश्व संरक्षण संगठनों ने चेतावनी दी है। संगठनों ने बाघों की मौजूदगी वाले राज्यों की सरकारों से अनुरोध किया है कि पूरे महाद्वीप के जंगलों को इस संकट से बचाएं।
 
यह चेतावनी 'ग्लोबल टाइगर डे' के अवसर पर वैश्विक वन्यजीव व्यापार निगरानी नेटवर्क ‘ट्रैफिक’ और वन्यजीव संरक्षण तथा लुप्तप्राय: प्रजातियों के प्रमुख संगठन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने शनिवार को जारी की।
 
‘ट्रैफिक’ की वेबसाइट पर एजेंसियों ने एक आलेख में कहा कि विश्व के बचे हुए जंगली बाघों के सामने इन जालों का गंभीर खतरा है। इस क्षेत्र में 3,900 बाघ हैं। दुनिया में बाघों की कुल संख्या में से 70 प्रतिशत से अधिक बाघ भारत में हैं।
 
वर्ष 2006 में जहां भारत में बाघों की संख्या 1,411 थी वहीं यह 2014 में बढ़कर 2,226 हो गई। एजेंसी ने आलेख में दावा किया कि साइकल के केबल तारों की मदद से आसानी से बनाए जा सकने वाले तारों के जाल एशिया के जंगलों में संकट बनते जा रहे हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ईरान युद्ध के लक्ष्यों में डोनाल्ड ट्रंप को क्या हासिल हुआ

Top News 18 June: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, भारत के लिए ट्रंप का बड़ा बयान, फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

अगला लेख