Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, टिकरी बॉर्डर पर रास्ता खोला गया, 2 पहिया वाहनों और एंबुलैंस को मिली इजाजत

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, टिकरी बॉर्डर पर रास्ता खोला गया, 2 पहिया वाहनों और एंबुलैंस को मिली इजाजत
, शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (14:14 IST)
नई दिल्ली। आंदोलनकारी किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई बैठक में शनिवार को टिकरी बॉर्डर पर रास्ता खोलने पर सहमति बन गई। यहां से 2 पहिया वाहनों और एंबुलैंस को गुजरने की इजाजत मिल गई है।
 
हालांकि किसानों ने अभी यह भी शर्त रखी हुई है कि रास्ते को सुबह खोला जाएगा और रात को बंद किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को आधी रात को उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस ने रास्ता खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे ही आखिरी अवरोधक हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया किसान जेसीबी के आगे लेट गए।
 
किसानों ने रात में ही यहां सभा शुरू कर दी। भीड़ जुटा ली गई और ऐलान कर दिया कि वे अब बॉर्डर नहीं खुलने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।
 
किसानों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि 10 फीट रास्ता खोलने की बात कही गई थी लेकिन पूरे 40 फीट का रास्ता खोला जा रहा है। हंगामे के बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल के दाम है या शेयर बाजार, ऊपर नीचे हो रहा है... ‘बोलो भारत माता की जय’