PM मोदी का अब तक 21 देशों ने किया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 मार्च 2025 (21:00 IST)
Prime Minister Narendra Modi News : भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि 21 देशों ने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है, जिससे यह साबित होता है कि वह दुनिया के एक ‘अभूतपूर्व नेता’ के रूप में उभरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया गया जिसे उन्होंने दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया। इन 21 देशों में रूस, फ्रांस, अमेरिका और 9 मुस्लिम देश शामिल हैं। यह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संसद परिसर में कहा, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 21 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है, जो दुनिया में एक अभूतपूर्व नेता के रूप में उभरे हैं। हाल ही में बारबाडोस ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि इन 21 देशों में रूस, फ्रांस, अमेरिका और नौ मुस्लिम देश शामिल हैं।
ALSO READ: स्वामित्व योजना से गांव और गरीब होंगे सशक्त, विकसित भारत का सफर होगा सुहाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
त्रिवेदी ने कहा, इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के विभिन्न देशों के साथ हमारे संबंध आर्थिक, सैन्य या कूटनीतिक पहलुओं के उपयोगिता कारक से आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा, अब हम एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं जहां विभिन्न देश भारत के प्रति बेहद सकारात्मक, भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है।
 
त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार और सियोल शांति पुरस्कार सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने कहा, विश्व बंधुत्व की हमारी शाश्वत अवधारणा में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का इस तरह नेतृत्व किया है कि पूरी दुनिया भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में देख रही है।
ALSO READ: 'एक देश, एक चुनाव' पर बहस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण : नरेंद्र मोदी
त्रिवेदी ने कहा, यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम न केवल दुनिया के लिए आशा की किरण और विश्व के विकास इंजन के चालक बन रहे हैं, बल्कि अधिकतर देशों के लिए आकर्षण का एक स्नेही बिंदु भी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता हैं जो भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश और राजस्थान को "सुजलाम्-सुफलाम्" बनाएगी पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा, मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह केवल मेरा सम्मान नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से इन लोगों ने मॉरीशस के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा और इसकी जीवंत विविधता में योगदान दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Train Hijack : 30 पाक सैनिकों की हत्या, 214 यात्री बंधक, BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रेन हाईजेक से जुड़ा अपडेट

JK के 2 संगठनों पर गृह मंत्रालय का सख्त एक्शन, UAPA के तहत लगाया बैन

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

BLA : पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला बीएलए कितना घातक और किस उद्देश्य के लिए लड़ रहे हैं 6000 लड़ाके

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का दावा, बोले- कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी

मथुरा में भगवान कृष्ण नही पहनेंगे मुस्लिम हाथों से तैयार पोशाक, क्यों शुरू हुआ विरोध

मुख्यमंत्री योगी का मजाकिया अंदाज, बताया लोग क्‍यों रहते हैं अविवाहित

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आकंड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

अगला लेख