तिरुपति बालाजी मंदिर में 100 करोड़ का घोटाला, सीएम पर उठे सवाल, मुख्य पुजारी पर गिरी गाज

Webdunia
मंगलवार, 22 मई 2018 (11:11 IST)
हैदराबाद। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में तिरुपति बालाजी मंदिर अत्यंत प्रसिद्ध है। इसे भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मंदिर में 100 करोड़ के घोटाले के आरोप सामने आने के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रमन्ना दीक्षितुलु को पद से हटा दिया गया। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर के सौ करोड़ की राशि चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर के नियम विरुद्ध अपने राजनीतिक फैसले के लिए खर्च करवा दी। इसी आरोप के बाद पुजारी रमन्ना दीक्षितुलु को हटा दिया गया है।
 
ALSO READ: तिरुपति बालाजी मंदिर के यह 11 सच आप नहीं जानते हैं
रमन्ना दीक्षितुलु ने आरोप लगाया था कि तिरुपति मंदिर प्रशासन मंदिर में चढ़ावे का दुरुपयोग करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि मंदिर बोर्ड के सदस्यों को मुख्यमंत्री चुनते हैं। 
 
रमन्ना ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर के रसोईघर, जहां हजार साल से प्रसाद बन रहा था, को तुड़वाकर करोड़ों के प्राचीन आभूषण और जेवर-जवाहरात गायब कर दिए गए हैं। 
 
ALSO READ: तिरुपति : तीर्थयात्रियों के आकर्षण का केंद्र...
द संडे गार्डियन अखबार में छपी खबर के अनुसार राज्य सरकार ने दलील दी कि मुख्य पुजारी की उम्र 65 वर्ष से अधिक हो चुकी है इसलिए उन्हें रिटायरमेंट दी गई है। तिरुपति तिरुमला देवास्थनम (टीटीडी) ट्र्स्ट बोर्ड ने भी आनन-फानन में उसी दिन अपनी नई नीति बनाते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष तय कर दी। ट्रस्ट के बोर्ड ने रमन्ना की जगह 4 नए मुख्य पुजारियों को नियुक्ति किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

अगला लेख