Dhupguri By Election : धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर TMC की जीत, BJP की तापसी रॉय को हराया

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (17:58 IST)
West Bengal By Election : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निर्मल चंद्र रॉय ने 4313 से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तापसी रॉय को हराया।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशे से प्रोफेसर तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4313 से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की तापसी रॉय को हराया। उन्हें 96961 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी तापसी रॉय को 92648 वोट मिले। तापसी रॉय जम्मू-कश्मीर में 2021 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की पत्नी हैं।
 
उन्होंने बताया कि तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे। उन्हें 13666 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि धूपगुड़ी के लोगों ने नफरत और कट्टरता से ऊपर विकास की राजनीति को अपनाया।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, लोगों से जुड़ने के अथक प्रयासों के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के प्रत्‍येक कार्यकर्ता को सलाम। हम धूपगुड़ी के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा के बिष्णु पद रे ने 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी और 25 जुलाई को उनके निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था।
 
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी द्वितीय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था और 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

23,000 करोड़ रुपए का कालाधान ED ने पीड़ितों को बांटा, सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को क्या बताया

प्रयागराज में UP एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन मुठभेड़ में ढेर

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

हाईकोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला, कहा जजों को खून का प्यासा नहीं होना चाहिए

उद्धव बोले, ट्रंप पीएम मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं

अगला लेख