गुजरात में हम मिलकर भाजपा को हराएंगे, राहुल गांधी ने दिखाया दम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (14:27 IST)
Rahul Gandhi Gujarat visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन्होंने हमारे ऑफिस पर हमला किया है, हमें डरना नहीं है। इन्होंने हमें चैलेंज दिया है। चैलेंज यह है कि हमें मिलकर भाजपा को गुजरात में हराना है। ALSO READ: बीमा और मुआवजे में होता है फर्क, अग्निवीर मामले में फिर बोले राहुल गांधी
 
राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता ही मोदी को नहीं चाहते। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में दम नहीं है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है। राहुल ने कहा कि लिखकर ले लो, हम सब मिलकर इनको हराने जा रहे हैं। जिस तरह अयोध्या में इन्हें हराया, वैसे ही हम इन्हें गुजरात में भी हराएंगे।  ALSO READ: अग्निवीरों को आर्थिक सहायता पर राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय सेना ने दिया जवाब
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या में लोगों के घर तोड़े गए, जमीन ली गई, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। भगवान राम के नाम पर राजनीति हुई। राम मंदिर के उद्‍घाटन में गरीब नहीं दिखे। नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, वे अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे। अयोध्या में तीन सर्वे भी हुए थे। ALSO READ: सदन ने देखा बालक बुद्धि का विलाप,राहुल का नाम लिए बिना पीएम मोदी का तंज,शोले फिल्म की मौसी का जिक्र,बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

राष्ट्रपति ने उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, मध्यभारत में सक्रिय मानसून, कई राज्यों में मूसलधार बारिश

अगला लेख