दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर लगेगा टोल, जानिए कार से सफर करने पर लगेंगे कितने रुपए...

Webdunia
रविवार, 19 दिसंबर 2021 (12:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मेरठ का सफर अब अब आपको महंगा पड़ेगा। 21 दिसंबर से टोल प्लाजा पर शुल्क देने के बाद ही आप आगे का सफर कर पाएंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल दरों पर मुहर लगा दी है। इस एक्सप्रेसवे पर बने टोल का ट्रायल हो चुका है, जो यह पूरी तरह से फास्टैग संचालित होगा।
 
मेरठ से दिल्ली सराय काले खां तक कार जीप या हल्के वाहनों के लिए 140 रुपए देने होंगे। इसके अलावा इंदिरापुरम तक 95 रुपए, डूंडाहेड़ा तक 75 रुपए, डासना तक 60 रुपए, रसूलपुर तक 45 रुपए और भोजपुर तक 20 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, हल्के माल वाहनों को सराय काले खां तक 225 रुपए शुल्क देना होगा। इसके साथ ही बस या ट्रक को मेरठ से सराय काले खां तक 470 रुपए टोल देना होगा। 
 
मेरठ से दिल्ली तक का अधिकतम टोल 900 रुपए रखा गया है। इसके अलावा कार से रसूलपुर सीकर रोड से दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करते हैं तो सराय काले खां तक 95 रुपए, इंदिरापुरम तक 50 रुपए, डूडाहेड़ा तक 30 रुपए, डासना तक 15 रुपए, भोजपुर तक 25 और मेरठ तक 45 रुपए टोल देना होगा। 
 
यदि आप यूपी गेट से डासना तक NH-9 से सफर करते हैं तो आपको टोल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल केवल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों से लिया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

ये है भारत के सबसे अमीर 10 राज्यों की लेटेस्ट लिस्ट, जानें आपकी स्टेट की रैंक

भोपाल की स्वच्छता में सड़क के गड्ढे का दाग, PWD के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

अगला लेख