सस्ता हुआ टमाटर, यहां 40 रुपए किलो हुए दाम

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2023 (10:08 IST)
Tomato Price : देश में एक बार फिर टमाटर के दाम तेजी से कम होते दिखाई दे रहे हैं। खुदरा बाजार में इसके दाम 60 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर ने एनसीसीएफ (NCCF) और नेफेड (NAFED) को 40 रुपए प्रति किलो में टमाटर बेचने को कहा है।
 
टमाटर की सप्लाई में सुधार, थोक और रिटेल बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद खाद्य उपभोक्ता मामलों ने मंत्रालय ने एनसीसीएफ और नेफेड को 40 रुपए प्रति किलो में टमाटर बेचने को कहा है।
 
नेपाल से आयात के बाद एनसीसीएफ और नेफेड 50 रुपए किलो की दर से टमाटर बेंच रहा था। मात्र 5 दिन बाद ही इसे दाम 10 रुपए किलो कम कर दिए गए हैं।
 
दिल्ली एनसीआर के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सस्ते दामों में टमाटर बेचा जा रहा है।  
 
उल्लेखनीय है कि बारिश के चलते फसल को हुए नुकसान और सप्लाई में दिक्कतों के चलते देश के कई राज्यों में टमाटर का भाव बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। एनसीसीएफ और नेफेड ने 90 रुपए किलो में टमाटर बेचना शुरू किया था। धीरे धीरे इसके दाम घटकर 40 रुपए तक पहुंच गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More