Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्गज 10 राजनेता, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में मुंह की खाई

हमें फॉलो करें दिग्गज 10 राजनेता, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में मुंह की खाई
, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (17:05 IST)
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। हरियाणा में जहां कई दिग्गज बुरी तरह हारे, वहीं महाराष्ट्र में भाजपा की मंत्री पंकजा मुंडे अपनी सीट नहीं बचा पाईं।
 
गुजरात उपचुनाव में भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अल्पेश ठाकोर चुनाव हार गए। आइए जानते हैं आखिर वे कौनसे दिग्गज हैं, जो अपनी सीट नहीं बचा पाए....
 
1. मीडिया के सामने कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने वाले कांग्रेस नेता रणदीपसिंह सुरजेवाला हरियाणा की कैथल सीट से चुनाव हार गए। 
2. 2014 के चुनाव में भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के प्रमुख चेहरे और वर्तमान सरकार में मंत्री कैप्टन अभिमन्यु इस बार अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। कैप्टन हरियाणा की नारनौंद से चुनाव हार गए। 
3. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त राजनीति के अखाड़े में पहले मुकाबले में ही चित हो गए। बरोदा सीट से चुनाव लड़े दत्त चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। 
4. एक और खिलाड़ी महिला पहलवान बबीता फोगाट दादरी से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन वे अपनी सीट नहीं बचा पाईं। सबसे अहम बात यह रही कि इस मुकाबले में वे तीसरे स्थान पर रहीं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। 
5. हरियाणा की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को अपनी लोकप्रियता का फायदा विधानसभा चुनाव में नहीं मिला। हालांकि उन्हें इस बात का संतोष हो सकता है कि वे आदमपुर सीट पर दिग्गज कुलदीप विश्नोई के खिलाफ चुनाव हारीं।
6. हरियाणा की बादली सीट पर राज्य सरकार में राज्यमंत्री ओपी धनखड़ अपनी सीट नहीं बचा पाए। 
7. हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला भी चुनाव हार गए। बराला के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरें भी आईं, जिनका ट्‍विटर पर उन्होंने खंडन कर दिया। 
8. उधर महाराष्ट्र में परली सीट पर भाजपा की मंत्री और भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता रहे स्व. गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे चुनाव हार गईं। उन्हें उनके ही चचेरे भाई धनंजय मुंडे (एनसीपी) ने हराया।
9. मुंबई की नाला सोपारा सीट पर शिवसेना के प्रदीप शर्मा चुनाव हार गए। मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट शर्मा हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।
10. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर गुजरात की राधनपुर सीट से उपचुनाव हार गए। ठाकोर ने कांग्रेस छोड़ने के साथ ही विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था, लेकिन भाजपा में आने के बाद उनकी किस्मत दगा दे गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TikTok स्टार सोनाली फोगाट को कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया