Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देशदुनिया की आज की दिनभर की टॉप 20 खबरें सिर्फ 1 मिनट में

हमें फॉलो करें देशदुनिया की आज की दिनभर की टॉप 20 खबरें सिर्फ 1 मिनट में
, सोमवार, 4 नवंबर 2019 (20:28 IST)
1. श्रीनगर में आतंकी हमला
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला....एक की मौत...25 घायल...कई की हालत गंभीर....हरि सिंह स्ट्रीट पर हमला...
 
2. महाराष्ट्र में शाह बनेंगे संकटमोचक
महाराष्ट्र को बहुत जल्द मिलेगी नई सरकार...अमित शाह से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस का बयान...एक-दो दिन में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है भाजपा...
 
3. कैसे बनेगी भाजपा सरकार?
शिवसेना से फंसे पेंच के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान..कहा जल्द निकलेगा कोई रास्ता...महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा की सरकार....
 
4. गैर बीजेपी सरकार पर मंथन
महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी है सस्पेंस.....राज्यपाल से मिले शिवसेना नेता...दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले एनसीपी नेता शरद पवार...
 
5. प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली NCR  में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार...कहा- राज्य सरकारों को चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी....केंद्र और दिल्ली सरकार गंभीरता से करें काम...
6. पराली पर सख्त सुप्रीम कोर्ट
पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट...दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी...कहा- पराली जलाने वाले लोगों के जीने का अधिकार नहीं छीन सकते....
 
7. ऑड-ईवन से कम होगा प्रदूषण?
दिल्ली में खतरनाक स्तर पर बना हुआ है प्रदूषण का स्तर...लागू हुआ ऑड-ईवन फॉर्मूला...पहले दिन सड़क पर उतरीं ईवन नंबर की गाडियां....बोले केजरीवाल..15 लाख गड़ियों के सड़क पर नहीं उतरने से कम होगा प्रदूषण....
 
8. चुनावी सियासत पर ब्रेक नहीं
दिल्ली में ऑड–ईवन के पहले दिन जमकर सियासत....नियम का उल्लंघन करने पर भाजपा सांसद विजय गोयल का कटा चालान..साइकिल से दफ्तर जाने के लिए निकले मंत्री मनीष सिसौदिया....
 
9. हड़ताल पर वकील
दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट में पुलिस-वकील विवाद के बाद जिला अदालत में हड़ताल पर वकील...समर्थन में आए राजस्थान के वकील..नहीं हुआ कोर्ट में कोई कामकाज...मामले की न्यायिक जांच के आदेश...
 
10. चिदंबरम को राहत नहीं
INX मीडिया केस में पी चिदंबरम को नहीं मिली राहत...दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर 6 नवंबर तक टली सुनवाई....
 
11. किसानों के मुद्दे पर भाजपा सड़क पर
मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे भाजपा के दिग्गज...भोपाल में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और रीवा में शिवराज सिंह ने किया आंदोलन का नेतृत्व...
 
12. संकट में इमरान सरकार!
पाकिस्तान में संकट में इमरान सरकार...मौलाना फजलुर रहमान ने बुलाई सर्वदलीय बैठक....सरकार को अल्टीमेटम...
 
13. सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
नीतीश कटारा केस में दोषी विकास यादव को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत...सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पैरोल याचिका...
 
14. मौत का सफर
मुंबई-पुणे हाईवे पर बड़ा हादसा...तेज रफ्तार बस खाई में गिरी....5 की मौत....30 यात्री घायल...ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा....
 
15. शिया वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले शिया वक्फ बोर्ड का बड़ा निर्णय...वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में अयोध्या मुद्दें से जुड़े आयोजन करने पर लगाई रोक....
 
16. अलर्ट पर अयोध्या प्रशासन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अलर्ट पर प्रशासन..सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की धार्मिक पोस्ट करने पर लगाई रोक...टीवी डिबेट और आयोजन को लेकर गाइड लाइन जारी...हथियार लेकर चलने पर रोक....
  
17. शेयर मार्केट में बल्ले बल्ले
कारोबारी हफ्ते पहले दिन शेयर बाजार में फिर दिखी तेजी....सेंसेक्स में 137 अंकों का उछाल...निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी....
 
18. मोदी-शिंजो मुलाकात
बैंकॉक में पीएम मोदी की जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात...कई मुद्दों पर हुई बातचीत....
 
19. पति पत्नी और वो का ट्रेलर रिलीज
फिल्म पति पत्नी और वो का ट्रेलर आज हुआ रिलीज... इसी नाम से बनी फिल्म का यह है रिमेक...कार्तिक आर्यन, भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे हैं लीड रोल में...फिल्म 6 दिसम्बर को होगी रिलीज...
 
20. अरुंधती के रीमेक में दीपिका! 
चर्चा है कि दीपिका पादुकोण तेलुगू फिल्म अरुंधती के हिंदी रीमेक में आ सकती हैं नजर...अरुंधती में अनुष्का शेट्टी ने निभाया था लीड रोल...इसका बंगाली भाषा में बना रीमेक भी रहा था हिट...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता बने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष