Maharashtra में सरकार पर असमंजस बरकरार, कांग्रेस अब भी 'मौन', Top 20 खबर

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (22:09 IST)
1. सरकार के लिए कुछ भी करेंगे!
महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिश फिर हुई तेज....शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी नेताओं से की चर्चा...50-50 फॉर्मूले पर बन सकती है बात...
 
2. मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा खत्म नहीं
शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने फिर किया दावा...महाराष्ट्र में शिवसेना का ही होगा मुख्यमंत्री....राष्ट्रपति शासन के खिलाफ नरम पड़े सेना के तेवर...
 
3. शिवसेना के साथ कांग्रेस विधायक
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायकों ने एक सुर में शिवसेना के साथ सरकार बनाने की जताई इच्छा....जयपुर से मुंबई लौटे कांग्रेस विधायक...पार्टी नेताओं से की मुलाकात...
 
4. मुश्किल में भाजपा
झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने भाजपा को दिखाए तेवर...भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ उतारा अपना उम्मीदवार....टिकट नहीं मिलने पर भाजपा चीफ व्हिप आजसू में शामिल.... 
 
5. RTI के दायरे में CJI दफ्तर
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का ऑफिस भी होगा आरटीआई के दायरे में....सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संविधान पीठ का बड़ा फैसला....कहा- सीजेआई ऑफिस एक सार्वजनिक ऑफिस....
 
6. बागी विधायकों को बड़ी राहत
कर्नाटक में 17 अयोग्य विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत....लड़ सकेंगे विधानसभा का उपचुनाव... बागी विधायक गुरुवार को होंगे भाजपा में शामिल.....
 
7. ट्रिपल तलाक के खिलाफ याचिका
तीन तलाक कानून को असंवैधानिक घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका....सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब...
 
8. गठन से पहले विवादों में राम मंदिर ट्रस्ट
बनने से पहले विवादों में राम मंदिर ट्रस्ट....रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने ट्रस्ट के गठन पर उठाए सवाल..अखाड़ा परिषद समेत विहिप ने प्रतिनिधित्व देने की मांग....
 
9. कहां मिलेगी मस्जिद के लिए जमीन
अयोध्या में मस्जिद के लिए जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद....मुस्लिम पक्ष ने 67 एकड़ में ही 5 एकड़ जमीन देने की मांग...बोले रामविलास वेदांती...67 एकड़ में जमीन देने का सवाल ही नहीं..... 
 
10. रामलला की सुरक्षा सख्त
अयोध्या में सख्त की गई रामलला की सुरक्षा....रेड जोन की सुरक्षा में और किया गया इजाफा...फैसले के बाद प्रमुख साधु-संतों की पहले ही बढ़ाई गई थी सुरक्षा....
 
11. JNU में फीस पर जारी है बवाल
जेएनयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का फिर प्रदर्शन...जमकर की नारेबाजी....यूनिवर्सिटी बंद का किया एलान...पिछले एक हफ्ते से आंदोलन पर हैं छात्र... 
 
12. बढ़ सकता हैं ऑड-ईवन
दिल्ली में बढ़ सकता है ऑड-ईवन का फॉर्मूला....मुख्यमंत्री केजरीवाल का बयान....जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जा सकता है ऑड-ईवन... 
 
13. खतरनाक वायु प्रदूषण
दिल्ली में फिर खतरनाक स्तर पर पुहंचा वायु प्रदूषण...सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को लगाई फटकार...
 
14. सदस्यता पर सियासत
मध्य प्रदेश में प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाल करने को लेकर राजभवन पहुंचा भाजपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल...राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग...लोधी की रद्द हो चुकी है विधायकी....
 
15. डेंगू पर सियासी दंगल
पश्चिम बंगाल में डेंगू को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा...कोलकाता में किया बड़ा विरोध प्रदर्शन....पुलिस ने किया वॉटर कैनन का प्रयोग
 
16. मंदी की आहट
देश में फिर मंदी की आहट...अब एसबीई ने घटाया जीडीपी विकास का अनुमान...जुलाई–सितंबर तिमाही में 4.2 फीसदी रह सकती है विकास दर...
 
17. शेयर बाजार में गिरावट
मंदी की आहट के बीच शेयर बाजार में बड़ी गिरावट... 229 अंक लुढ़का मुंबई शेयर बाजार का संवेदी सूंचकाक....निफ्टी में भी दर्ज की गई गिरावट...
 
18. टेस्ट के लिए इंदौर तैयार
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए इंदौर का होल्कर स्टेडियम पूरी तरह तैयार....गुरुवार से शुरू होगा पहला मैच...
 
19. अक्षय के अपोजिट फिर नजर आएंगी कृति 
हाउसफुल 4 की जोड़ी एक बार फिर साथ आएगी नजर... फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के अपोजिट कृति सेनन को लिया गया... फरवरी 2020 में शुरू होगी शूटिंग और अगले साल क्रिसमस पर होगी रिलीज़ 
 
20. कैसी है लता की तबीयत? 
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर दुनिया भर के करोड़ों फैंस हैं चिंतित... लता के परिवार ने जारी किया बयान कि लता दीदी की हालत स्थिर है... आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया... डॉक्टर्स लता की हेल्थ पर रखे हुए हैं नजर 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख