Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डोनाल्ड ट्रंप से 2 बार मिलेंगे नरेन्द्र मोदी, आज की टॉप 20 खबरें

हमें फॉलो करें डोनाल्ड ट्रंप से 2 बार मिलेंगे नरेन्द्र मोदी, आज की टॉप 20 खबरें
, गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (20:55 IST)
1. दो बार होगी मोदी-ट्रंप की मुलाकात : अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दो बार मिलेंगे पीएम मोदी। विदेश मंत्रालय का बयान। 22 सितंबर को हाउडी मोदी कार्यक्रम में मोदी और ट्रंप होंगे साथ। फिर 24 सितंबर को होगी मुलाकात। ट्रंप भारत के लिए कर सकते है बड़ा ऐलान।
2. 'हाउडी मोदी’ पर राहुल का तंज : अमेरिका में हाउडी मोदी के कार्यक्रम पर राहुल गांधी ने साधा निशाना। ट्वीट कर पूछा- श्रीमान मोदी हाउडी अर्थव्यवस्था का क्या हाल। जवाबी हमले में भाजपा ने कसा तंज।
3. पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल। भाषण में कश्मीर से लेकर अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का किया जिक्र। 
4. बड़बोले नेताओं से नाराज मोदी : अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हो रही बयानबाजी पर पीएम मोदी दिखे नाराज। चुनावी सभा में कहा कि बड़बोले लोग कर रहे बयानबाजी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की दी नसीहत।
5. शाह से मिलीं ममता बनर्जी : दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। एनआरसी को लेकर सौंपा पत्र। कहा-एनआरसी से डरे हुए हैं लोग। 
6. ममता के करीबी पर शिकंजा : पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी।सीबीआई ने डीजीपी से मांगी जानकारी।राजीव कुमार ने कोर्ट में दायर की कैवियट याचिका।
7. चिदंबरम को सलाखों से आजादी नहीं : पूर्व गृहमंत्री पी चिंदबरम को नहीं मिलेगी तिहाड़ की सलाखों से आजादी। कोर्ट ने 14 दिन बढ़ाई न्यायिक हिरासत की अवधि। अब 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे चिदंबरम। 
8. मुश्किल में रॉबर्ट वाड्रा : बढ़ती जा रही रार्बट वाड्रा की मुश्किलें। रद्द हो सकता वाड्रा की रियल इस्टेट कंपनी का लाइसेंस। हरियाणा सरकार जल्द कर सकती है फैसला।
9. रक्षा मंत्री की तेजस उड़ान : बेंगलुरु में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान।.तेजस की उड़ान करने वाले पहले रक्षामंत्री बने राजनाथ सिंह।30 मिनट तेजस में रहे रक्षा मंत्री।
10. सुशासन के ढाई साल : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा में जश्न। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ढाई साल के सुशासन से बढ़ा विश्वास। विपक्ष ने साधा निशाना।
 
11. प्रियंका के निशाने पर योगी सरकार : यौन शोषण के आरोपों में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल। कहा- अब तक क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी।
12. तबरेज की पिटाई से मौत : झारखंड में चुनावी साल में मॉब लिंचिंग केस में मारे गए तबरेज पर पुलिस का अब यूटर्न। एडीजीपी ने कहा पिटाई के बाद हुई थी तबरेज की मौत।
13. कांग्रेस को बड़ा झटका : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल। कुछ दिनों पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा।
14. अपनों के निशाने पर राहुल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता राहुल गांधी पर उठाए सवाल। कहा- 10 दिन में कर्जमाफी के वादे के लिए माफी मांगें राहुल। पार्टी नेताओं ने किया किनारा।
15. हनीट्रैप का बड़ा खुलासा : मध्यप्रदेश में हनीट्रैप के मामले में बड़ा खुलासा। भोपाल और इंदौर से कई युवितयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।कई बड़े नेता और अफसर शक के दायरे में।
 
16. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : शेयर बाजार में फिर दिखी भारी गिरावट। सेंसेक्स में 470 अंकों की गिरावट। निफ्टी में भी 135 अंकों की गिरावट।.पेट्रोल और डीजल के दामों में भी तेजी बरकरार।
17. बनारस में कलेक्टर बाल-बाल बचे : बनारस में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हादसे का शिकार हुए कलेक्टर। रेस्क्यू बोट में गिरने से बाल-बाल बचे। बनारस, इलाहाबाद सहित कई जिलों में गंगा नदी मचा रही है उत्पात।
18. बाढ के बाद अब राहत की उम्मीद : मध्यप्रदेश में कई इलाके अब भी बाढ़ की चपेट में। मंदसौर और नीमच में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचा केंद्रीय दल।.चंबल इलाके में अभी भी बाढ़ से परेशान हैं लोग।
19. इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्मों में घमासान : शुक्रवार 20 सितम्बर को चार फिल्में होने वाली हैं रिलीज़। सनी देओल के बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ संजय दत्त की 'प्रस्थानम' और सोनम कपूर की 'द ज़ोया फैक्टर' का होगा प्रदर्शन। इन बॉलीवुड मूवीज़ का मुकाबला हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टेलॉन की 'रैम्बो लास्ट ब्लड' से भी होगा। 
20. बिग बॉस में नजर आ सकते हैं ये सेलिब्रिटी : रियलिटी शो बिग बॉस का सीज़न तेरह 29 सितंबर से होने वाला है शुरू। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, मेघना मलिक, देवोलीना भट्टाचार्य, दयानंद शेट्टी, रश्मि देसाई, महिका शर्मा, पवित्रा पूनिया, एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह, बॉक्सर विजेंद्र सिंह और एक्टर राजपाल यादव के नामों के लगाए जा रहे हैं कयास। शो को पेश करेंगे सलमान खान।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indian Air Force नए चीफ एयर मार्शल भदौरिया होंगे