गांव की गरीब 12 महिलाओं के बैंक अकाउंट्स से करोड़ों का ट्रांजेक्शन, ED ने भेजा नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (18:59 IST)
झारखंड के हजारीबाग जिला के टाटीझरिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद ईडी ने नोटिस भेजा है। दरअसल, ईडी ने झारखंड के हजारीबाग जिला के टाटीझरिया ब्लॉक की रहने वाली 12 महिलाओं को नोटिस भेजा है।

इन महिलाओं के बैंक अकाउंट से करीब 3.90 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। झरपो नामक गांव की रहने वाली सभी महिलाएं कम पढ़ी-लिखी और गरीब हैं। दरअसल, उनके नाम जब कई पन्नों वाला नोटिस पहुंचा तो वे कुछ समझ नहीं पाईं। बाद में कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने इसके बारे में उन्हें बताया तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। ईडी के नोटिस से वे हैरान-परेशान हैं।

क्या है घोटाला : बता दें कि ईडी ने बीते साल 27-28 दिसंबर को कोलकाता के एक साइबर ठग रोबिन यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके ठिकानों से बरामद दस्तावेजों से पता चला कि उसने अपनी अवैध आय को छिपाने के लिए बड़ी राशि 12 महिलाओं के अकाउंट्स में ट्रांसफर की है। अकाउंट्स से अप्रत्याशित ट्रांजेक्शन की जांच के लिए बैंक अधिकारी पिछले दिन महिलाओं से पूछताछ करने गांव पहुंचे थे। अब उन्हें ईडी का नोटिस मिला है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख