त्रिपुरा के बच्चे हिटलर को पढ़ेंगे, स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं...

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2016 (19:50 IST)
नई दिल्ली। भाजपा पर शिक्षा में भगवाकरण का आरोप तो वामपंथी पार्टियां लगाती हैं, लेकिन त्रिपुरा की वाम सरकार ने कक्षा 9वीं की पुस्तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास ही हटा दिया। लेकिन हिटलर और नाजीवाद को यहां जरूर पढ़ाया जाएगा। इससे यहां के बच्चे किस तरह के संस्कार लेंगे, सोचकर सिर शर्म से झुक जाता है। 
माध्यमिक हिस्ट्री (न्यू सिलेबस 2016) शीर्षक वाली इस विवादित पुस्तक के लेखक कल्याण चौधुरी हैं, जो कोलकाता के महाराजा मनीन्द्र चंद्र कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। 119 पेज की इस पुस्तक में मार्क्स, लेनिन, फ्रांस और रूस की क्रांति, हिटलर की पृष्ठभूमि, हिटलर और नाजी पार्टी का उदय आदि को विस्तार से शामिल किया है, लेकिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास पूरी तरह हटा दिया गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन ओरिएंटल बुक कंपनी प्रा.लि. ने किया है। 
 
यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में इस पुस्तक में एक लाइन नहीं लिखी गई है। महात्मा गांधी के नाम का उल्लेख इस पुस्तक में भारतीय स्वतंत्रता के लिए नहीं बल्कि क्रिकेट पर उनके विचार के बारे में है। 
 
एक इतिहास शिक्षक का कहना है कि पूर्व के वर्षों में रानी लक्ष्मीबाई, राजा राममोहन राय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदि के बारे में पढ़ाया जाता था, मगर इस वर्ष ये सभी हस्तियां पाठ्‍यक्रम से गायब हैं। 

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख