Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निजी यात्रा पर भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे ट्रंप जूनियर

Advertiesment
trump junior
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने कारोबार के सिलसिले में भारत की यात्रा पर हैं। हालांकि ट्रंप जूनियर की यह यात्रा आधिकारिक नहीं, निजी है। वे एक आम अमेरिकी नागरिक की हैसियत से भारत के दौरे पर हैं।
 
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि जी हां, निश्चित रूप से हम लोग इस बात से अवगत हैं कि मिस्टर ट्रंप भारत में हैं। वे अमेरिकी सरकार के अधिकारी के तौर पर नहीं बल्कि एक आम अमेरिकी नागरिक की हैसियत से निजी यात्रा पर गए हैं। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति के पुत्र भारत में अपनी कारोबारी यात्रा पर हैं। वे ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं, जो भारत के विभिन्न इलाकों में हाईप्रोफाइल रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी है।
 
'इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट' में वे 'रीशेपिंग इंडो-पैसिफिक टाइज  : द न्यू एरा ऑफ को-ऑपरेशन' पर बोलने वाले हैं। हीथर ने बताया कि ट्रंप जूनियर को सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा प्राप्त है और अमेरिकी दूतावास सीक्रेट सर्विस के साथ संपर्क में है।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जियो यूपी में करेगी 10 हजार करोड़ का निवेश