ट्रंप के ट्रेड सलाहकार नवारो जेल भी जा चुके हैं, भारत से संबंध बिगाड़ने में बड़ी भूमिका, अमेरिकी हिन्दुओं के निशाने पर भी आए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (14:19 IST)
Trump trade advisor Peter Navarro: भारत और अमेरिका के संबंध इस समय बुरे दौर में हैं। 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' के दौर से निकलकर अब दोनों देशों के संबंध 50 फीसदी टैरिफ तक पहुंच गए हैं। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'नोबेल महत्वाकांक्षा' के कारण तो इन सबंधों में गिरावट आई ही, लेकिन उनके ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने संबंध बिगाड़ने में 'आग में घी' डालने का काम किया। नवारो का विवादों से पुराना नाता है। वे जेल भी जा चुके हैं। 
 
नवारो को ट्रम्प की टैरिफ नीतियों के मास्टरमाइंड माना जाता है। उनके बयानों ने भी भारत-अमेरिकी संबंधों को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई। नवारो ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत में 'ब्राह्मण' भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। उन्होंने इस टिप्पणी को रूस से रियायती दर पर तेल खरीदने और उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने से जोड़ा था। पीटर के इस बयान को भारत में जातिवादी और हिंदू-विरोधी बताया गया, जबकि कुछ अमेरिकी विश्लेषकों ने इसे 'बोस्टन ब्राह्मण' (अमेरिकी समाज के अभिजात वर्ग) के रूपक के रूप में देखने का तर्क दिया, लेकिन इस तर्क को भारत में पूरी तरह से खारिज कर दिया गया।
 
भारत को नाराज करने में बड़ी भूमिका : नवारो ने भारत और भारतीयों को नाराज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को 'मोदी का युद्ध' तक कह दिया। उनका आरोप था कि भारत की तेल खरीद इस संघर्ष को मदद मिल रही है। नवारो ने भारत पर रूस के लिए धन शोधन का काम करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर, उसे रिफाइन कर रहा है और फिर यूरोप, एशिया और अफ्रीका में बेच रहा है। इससे रूस को धन मिल रहा है। नवारो ने 50 फीसदी टैरिफ को भी सही ठहराया है। 
 
हिन्दू समुदाय का विरोध : नवारो के बयानों का भारत में तो कड़ा विरोध हुआ ही है, दूसरी ओर, अमेरिका में भी हिंदू समुदाय के कुछ समूहों ने नवारो की टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्होंने नवारो को 'हिंदू विरोधी' बताते हुए ट्रम्प से उन्हें पद से हटाने की मांग की है। 
 
जेल भी जा चुके हैं नवारो : अमेरिकी अर्थशास्त्री, लेखक और राजनीतिक पीटर नवारो जेल भी जा चुके हैं। उन्हें कांग्रेस की अवमानना के दो मामलों में दोषी ठहराया गया था और चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। यह सजा उन्हें 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर हुए हमले की जांच कर रही हाउस समिति के सामने पेश होने और दस्तावेज देने से इनकार करने के लिए मिली थी। वह कांग्रेस की अवमानना के आरोप में जेल जाने वाले पहले पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी बने। मार्च 2024 में नवारो जेल गए। हालांकि जुलाई 2024 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

सभी देखें

नवीनतम

मोदी की मां को गाली के खिलाफ बिहार बंद, दुकानें बंद, सड़कों पर प्रदर्शन

Weather Update : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहन फंसे, मुगल रोड, एसएसजी, सिंथन मार्ग बंद

GST rates change : जीएसटी में बड़ा बदलाव, 33 जीवनरक्षक दवाएं टैक्स फ्री, मरीजों को मिलेगी राहत

Jammu Kashmir : झेलम का पानी कई इलाकों में घुसा, लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने के आदेश

GST rates change : सस्ते हुए 175 वस्तुओं के दाम, जानिए किन वस्तुओं पर पड़ी महंगाई की मार

अगला लेख