Hanuman Chalisa

तुर्की में 148 भारतीय बच्चे, 38 अधिकारी सुरक्षित : सुषमा स्वराज

Webdunia
रविवार, 17 जुलाई 2016 (10:33 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यहां कहा कि तुर्की में विश्व स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए सभी 148 भारतीय बच्चे और 38 अधिकारी सुरक्षित हैं। तुर्की में सैन्य तख्तापलट के प्रयास के बाद हुई हिंसा में कम से कम 250 लोग मारे जा चुके हैं।

 
सुषमा ने ट्वीट किया कि तुर्की के ट्रापजोन में 148 भारतीय बच्चे और 38 अधिकारी हैं। ये सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा, खेल चल रहे हैं। ये (खिलाड़ी और अधिकारी) 18 जुलाई से समूह में लौटना शुरू कर देंगे। भारत तुर्की में घटनाक्रम पर करीब से निगाह रखे है और उसने अपने देशवासियों को वहां हालात ठीक होने तक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
 
भारतीय दूतावास ने भारतीयों की सहायता के लिए अंकारा में (प्लस 905303142203) और इस्तांबुल (प्लस 905305671095) में आपात हेल्पलाइन भी बनाई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

सऊदी अरब में भयावह हेलीकॉप्टर हादसा, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 11 लोगों की मौत, प्‍लेन में सवार थे स्काईडाइवर्स

हीट वेव के बढ़ते खतरे के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सतर्क, शिक्षकों के लिए विशेष दिग्दर्शिका जारी

अगला लेख