श्रीनगर में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और भड़काऊ सामग्री बरामद

Webdunia
रविवार, 1 मार्च 2020 (20:31 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस को दोनों के पास से भड़काऊ सामग्री भी मिली है। दोनों की पहचान वकील अहमद भट उर्फ अबू जर्रार और उमर इस्माइल दास के तौर पर हुई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों की पहचान वकील अहमद भट उर्फ अबू जर्रार और उमर इस्माइल दास के तौर पर हुई। दोनों दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के रहने वाले हैं। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ठोस सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को बारजुल्ला-चानापुरा रोड पर एक कार का पीछा किया।

गाड़ी की जांच किए जाने पर अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से भड़काऊ सामग्री मिली है और आतंकवाद के अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जाएगी। हालांकि पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भट को 2 महिलाओं सहित 3 अन्य लोगों के साथ एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख