Kuno National Park : 2 नर चीतों को KNP के 'सॉफ्ट रिलीज' बाड़े में छोड़ा

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (22:43 IST)
Kuno National Park : नर चीतों वायु और अग्नि को सोमवार को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में एक 'बोमा' (बाड़े) में स्थानांतरित कर दिया गया है। दोनों चीते स्वस्थ हैं। दोनों 27 जून से पृथकवास बोमा में थे।भारत में फिर से चीतों को बसाने की महत्वाकांक्षी योजना ने रविवार को एक वर्ष पूरा कर लिया।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत में फिर से चीतों को बसाने की महत्वाकांक्षी योजना ने रविवार को एक वर्ष पूरा कर लिया। इसके तहत नर चीता गौरव और शौर्य को भी संगरोध बाड़े से बोमा में स्थानांतरित कर दिया गया।
 
वायु और अग्नि को स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोमवार को सॉफ्ट रिलीज बोमा में छोड़ दिया गया। दोनों चीते स्वस्थ हैं। दोनों 27 जून से पृथकवास बोमा में थे। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम द्वारा रिहाई की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।
 
चीतों को भारत में फिर से बसाने की परियोजना के तहत पिछले साल 17 सितंबर को आठ नामीबियाई चीतों को कूनो के बाड़ों में छोड़ा गया था, जिनमें पांच मादा और तीन नर शामिल थे। इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो पहुंचे।
 
अधिकारी ने बताया कि मार्च से अब तक तीन शावकों समेत नौ चीतों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 चीते और एक शावक स्वस्थ हैं। भारत में 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

अगला लेख