Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दो जुड़वां बहनों से एक ही शख्स ने रचाई शादी, वीडियो वायरल, पुलिस ने दूल्हे पर दर्ज किया केस

हमें फॉलो करें twins marriage
, सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (09:44 IST)
एक अजीबोगरीब घटना के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। हैरानी की बात है कि दोनों बहनें आईटी पेशेवर हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरूद्ध भादंसं की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं।
edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाही इमाम का विवादित बयान, मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ बगावत