अगस्त से दो पहिया और चार पहिया वाहन हो सकते हैं महंगे

Webdunia
गुरुवार, 27 जून 2019 (10:05 IST)
अगर आप दो पहिया या चार पहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं या विचार बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन फीस 20 गुना तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है और इसी सप्ताह इस पर मुहर लगना भी तय माना जा रहा है। इसके अनुसार अब अगस्त से दोपहिया वाहन 1000 रुपए और चार पहिया वाहन 20000 रुपए तक महंगे हो सकते हैं। 
  
खबरों के मुताबिक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन फीस 20 गुना तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सरकार के इस कदम से अब अगस्त से दोपहिया वाहन 1000 रुपए और चार पहिया वाहन 20000 रुपए तक महंगे हो सकते हैं। 
इसके बाद मंत्रालय करीब एक माह का समय लोगों की आपत्तियों के लिए देगा। इसके बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा। सबसे महंगे वाहनों का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। देश में फिलहाल करीब 21 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हैं और हर साल करीब 10 प्रतिशत यानी करीब 2 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं।
 
यह फैसला प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को सड़कों पर आने से रोकने और ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लिया जा रहा है। इसके अलावा यदि आप पुराना वाहन अथोराइज्‍ड स्क्रैप डीलर से स्क्रैप कराते हैं और उसकी स्लिप लेकर रजिस्ट्रेशन के लिए जाते हैं तो फीस नहीं लगेगी। इसके अलावा यह स्लिप आप किसी दूसरे को भी बेच सकते हैं।  
 
पुराने वाहनों के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन 40 गुना तक महंगा हो सकता है। फिलहाल सभी वाहनों के दोबारा रजिस्ट्रेशन की फीस 300 रुपए है। यह अलग-अलग वाहनों के लिए बढ़कर 2000 रुपए से 40000 रुपए तक होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Liquor Scam : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला कल

चुनावों से पहले आंध्र प्रदेश में YSRCP को लगा झटका, विधायक एमएस बाबू कांग्रेस में हुए शामिल

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का हुआ पेट्रोल खत्म, शहडोल में हुआ हैरान करने वाला वाकया

Lok Sabha Election 2024 : वीके सिंह होंगे जम्‍मू-कश्‍मीर के नए उप राज्यपाल, मनोज सिन्‍हा गाजीपुर से लड़ेंगे चुनाव

Pakistan में सुरक्षित नहीं आतंकी, CM योगी का दावा- भारत ने चुन-चुनकर किया खात्मा

अमेठी से चुनाव लड़ना चाहते हैं रॉबर्ट वाड्रा, दूसरी बार दिए संकेत

Live : पीएम मोदी ने दी हिंदू नववर्ष, गुढीपड़वा, और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

लिव इन पार्टनर की हत्या कर अलमारी में छुपाया शव

MP Election : 3 दिन में PM मोदी का आज दूसरा मप्र दौरा, बालाघाट में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

अगला लेख