Festival Posters

उद्धव ठाकरे की मोदी को चुनौती, हिम्मत है तो BMC और लोकसभा चुनाव एकसाथ कराएं

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (21:25 IST)
मुंबई। शिवसेना और पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर एकनाथ शिंदे गुट के हक में चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो बीएमसी और लोकसभा का चुनाव साथ कराकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही की शुरुआत हो गई है। 
 
उद्धव ने कहा कि देश में केन्द्र सरकार की दादागीरी चल रही है। देश में तानाशाही शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने धनुष-बाण चुरा लिए हैं, लेकिन असली चिह्न हमारे पास है। वहीं, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। 
ALSO READ: शिवसेना नाम एकनाथ शिंदे गुट को मिला, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
यह लोकतंत्र की हत्या है : दूसरी ओर, उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम नया चुनाव चिह्न लेकर जनता के बीच जाएंगे और नई पार्टी खड़ी करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का फैसला लोकतंत्र की हत्या है। हम इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगे। 
 
क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस : दूसरी ओर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव गुट ने दो वक्तव्य टाइप करके रखे हुए थे। यदि फैसला उनके पक्ष में आता तो वे कहते कि सत्य की जीत हुई है। लेकिन, अब फैसला उनके खिलाफ आया है तो वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और न्यायालय कानून के हिसाब से चलते हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

iPhone 16 Pro Max की तरह लुक वाला सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

टाटा ट्रस्ट से बाहर होंगे रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री, क्या नोएल टाटा की नाराजगी बनी वजह?

Bihar Election 2025: उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की, तेजस्वी की रैलियों में वादों की बौछार

अगला लेख