राहुल गांधी सावरकर का अपमान बंद करें... मालेगांव की सभा में उद्धव ठाकरे की खुली चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2023 (00:08 IST)
मालेगांव। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  ने रविवार को कहा कि वह हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कहा कि वह सावरकर का अपमान करने से बचें। उन्होंने राहुल गांधी को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि सावरकर हमारे लिए देवता समान है, उनका अपमान हम बिलकुल नहीं सहेंगे। उद्धव ने कहा कि अगर एकसाथ रहना है तो ये नहीं चलेगा। 
 
ठाकरे ने  कहा कि महाविकास आघाड़ी (MVA) तीन दलों - शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) - का गठबंधन है, जिसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी था। 
ALSO READ: हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं... अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर लगाया राहुल के बारे में झूठ फैलाने का आरोप
उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले के मुस्लिम बहुल शहर मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने यह भी कहा कि जानबूझ कर राहुल गांधी को उकसाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सावरकर हमारे आदर्श हैं और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर लड़ना होगा। सावरकर ने 14 साल तक अंडमान जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं। हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं। यह बलिदान एक प्रतीक है।
 
ठाकरे ने कहा कि मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि हम अपने देश के लोकतंत्र और इसके संविधान को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। हालांकि आपको जानबूझ कर उकसाया जा रहा है। यदि हम इस समय को व्यर्थ जाने देंगे तो लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। 2024 का चुनाव, आखिरी चुनाव होगा।
 
गुजरात में सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समर्थन किया।.
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कल अपनी प्रेस कॉन्फेंस में अच्छी बात कही। उन्होंने वैध सवाल उठाया कि 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं? लेकिन सरकार जवाब नहीं देना चाहती। 
 
प्रेस कॉन्फेंस में राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी की मुखौटा कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किसने किया और प्रधानमंत्री के साथ व्यवसायी के क्या संबंध हैं, यह सवाल बना हुआ है।
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि जिनका देश के स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं है, वे लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। इनपुट भाषा Edited By : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख