Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उद्धव का बड़ा बयान, भाजपा ने तोड़ा 30 साल पुराना रिश्ता, सरकार बनाने के लिए 6 माह

हमें फॉलो करें उद्धव का बड़ा बयान, भाजपा ने तोड़ा 30 साल पुराना रिश्ता, सरकार बनाने के लिए 6 माह
, मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (20:19 IST)
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके पास सरकार बनाने के लिए 6 माह का समय है और वे सरकार बना लेंगे। उन्होंने भाजपा पर 30 साल पुराना रिश्ता तोड़ने का आरोप भी लगाया। 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार बनाने के लिए हमारे पास अब 6 माह का समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-NCP के साथ सरकार गठन को लेकर बातचीत जारी है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा चल रही है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र में राष्‍ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी। 
 
उन्होंने कहा कि मैं सत्ता का लोभी नहीं हूं। हम हिंदुत्व को मामने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विचारधारा के लोग मिलकर राज्य में सरकार चलाना चाहते हैं। इसके लिए चर्चा की आवश्यकता होती है।
 
उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार गठन के लिए कम वक्त मिला। उन्होंने कहा कि सबको मिलाने के लिए हमने 48 घंटे मांगे थे। राज्यपाल ने केवल 24 घंटे का समय मिला।
 
शिवसेना सुप्रीमो ने अरविंद सावंत के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर उनकी सराहना करने हुए कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि सावंत जैसे शिवसैनिक उनके साथ है।
 
उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले ढाई साल के सीएम पर बात हुई थी। चुनाव के बाद भाजपा अपने वादे से मुकर गई। रिश्ता भाजपा ने खत्म किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस आहत, राज्यपाल कोश्यारी ने हमें क्यों नहीं बुलाया