Hanuman Chalisa

सिद्धार्थनगर में अनियंत्रित बोलेरो की खड़े ट्रक से हुई टक्कर, 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

अवनीश कुमार
रविवार, 22 मई 2022 (09:44 IST)
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक अनियंत्रित बोलेरो की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो में बैठे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी बारात वापस लेकर घर लौट रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 बारातियों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग बारात से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित बोलेरो खड़ी ट्रक के अंदर घुस गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना: घटना की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद  सिद्धार्थनगर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अजब गांव की गजब परंपरा, लड़का दुल्हन की तरह सजा, लड़की बनी दूल्हा, क्‍या है इसके पीछे का राज?

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

कौन हैं 19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जिनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की प्रशंसा

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 अब भी फरार, पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अगला लेख