दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को NCB ने किया गिरफ्‍तार

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (17:27 IST)
मुंबई। एनसीबी ने बुधवार को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने विस्तृत ब्योरा दिए बिना बताया कि कासकर की संलिप्तता 15 किलोग्राम मादक पदार्थ हशीश को जब्त किए जाने के संबंध में पाई गई है, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने 2017 में, कासकर को पड़ोसी ठाणे में वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
 
उन्होंने बताया कि बुधवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय लाया गया। एनसीबी ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के नागपाड़ा में एक मादक पदार्थ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसे दाऊद इब्राहिम का एक सहयोगी चलाता था।

कासकर को 2003 में संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित कर दिया गया था। बताया जाता है कि वह मुंबई में अपने भाई के रियल एस्टेट कारोबार का संचालन कर रहा था। ठाणे पुलिस ने पहले उसके खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में उठाया मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा

Air India के विमान में बम रखे होने की मिली सूचना, उड़ान वापस लौटी मुंबई

मुंबई में गर्मी का कहर, अहमदाबाद की ये तरकीब बचा सकती है मुंबईकरों की जान!

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा का हंगामेदार आगाज, चैपियंस ट्राफी जीतने पर टीम को बधाई

विराट कोहली ने छुए मोहम्मद शमी की मां के पैर, फैंस ने कहा ये हैं हमारे भारतीय संस्कार [VIDEO]

अगला लेख