सभी 8 चीते नए माहौल में अच्छी तरह ढल रहे हैं : केंद्रीय मंत्री यादव

Webdunia
सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (12:03 IST)
श्योपुर (मध्य प्रदेश)। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में सभी 8 चीते ठीक हैं और नए माहौल में अच्छी तरह से ढल रहे हैं।

आठ चीतों को 17 सितंबर को दक्षिणी अफ्रीका के नामीबिया से 'महत्वपूर्ण प्रजाति पुन: परिचय परियोजना' के तहत लाया गया था और उन्हें उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके बाड़ों में छोड़ दिया गया था।

दिन में केएनपी में शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और वन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने वाले यादव ने ट्वीट किया, यह जानकर खुशी हुई कि सभी 8 चीते अच्छी तरह से नए माहौल में ढल रहे हैं।

इससे पहले 1947 में वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भारत के अंतिम चीते की मौत हो गई थी, जिसके बाद 1952 में इस प्रजाति को देश में विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूल में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख