क्‍या है 'काउ हग डे', पशु कल्याण बोर्ड ने Valentine's Day को लेकर क्‍यों की यह अपील...

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (09:46 IST)
नई दिल्‍ली। भारत सरकार के पशु कल्याण संबंधी निकाय ने देशवासियों से अपील की है कि 14 फरवरी को 'काउ हग डे' मनाएं। बोर्ड के मुताबिक, 'काउ हग डे' का मतलब है, गाय को गले लगाना। गौरत‍लब है कि 14 फरवरी को दुनियाभर में 'वेलेंटाइन डे' मनाया जाता है।
 
खबरों के अनुासार, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर लोगों से 14 फरवरी को 'काउ हग डे' मनाने की अपील की है। पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत आने वाले बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, सभी गाय प्रेमी गौमाता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए तथा जिंदगी को खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को 'काउ हग डे' मना सकते हैं।

बोर्ड की अपील के मुताबिक, काउ हग डे का मतलब है गाय को गले लगाना। नोटिस में कहा गया है कि गायों को गले लगाने से भावनात्मक संपन्नता आएगी और सामूहिक प्रसन्नता बढ़ेगी।

इसमें यह भी कहा गया है कि वैदिक परंपराएं पश्चिमी संस्कृति की प्रगति के कारण लगभग विलुप्त होने के कगार पर हैं और पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति तथा विरासत को लगभग भुला दिया है। गौरतलब है कि हर साल 14 फरवरी को 'वेलेंटाइन डे' मनाया जाता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख