उन्नाव की 'निर्भया' का नहीं होगा दाह संस्कार, परिजन गांव में बनाएंगे समाधि

Webdunia
रविवार, 8 दिसंबर 2019 (08:11 IST)
लखनऊ। उन्नाव की बहादुर बेटी का आज गांव में अंतिम संस्कार होगा। 23 साल की बलात्कार पीड़िता को नब्बे प्रतिशत जली हुई हालत में एयरलिफ्ट कर गुरुवार को दिल्ली लाया गया था और इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता के परिवार ने कहा है कि शव का दाह संस्कार नहीं होगा, गांव में ही समाधि बनाएंगे।
 
बलात्कार पीड़िता की मौत मामले में उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने कहा है कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
 
अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
 
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन भी पीड़िता के परिजनों की अपने स्तर से हरसंभव सहायता करेगा।

40 घंटे तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसकी शुक्रवार रात में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। युवती का परिवार उसका शव पोस्टमार्टम के बाद सड़क मार्ग से उन्नाव जिला स्थित उसके गांव ले गया।

सम्बंधित जानकारी

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

इमरान खान ने बताया, जेल में कैसे कट रहे हैं दिन, मिल रहा है कैसा पानी?

Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क की कंपनी को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख