सुरक्षा में बड़ी चूक, खेत में उतारना पड़ा यूपी के सीएम योगी का हेलीकॉप्टर

Webdunia
मंगलवार, 15 मई 2018 (14:04 IST)
कासगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आ रहा हेलीकॉप्टर मंगलवार को कुछ समस्या के कारण कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निर्धारित हेलीपैड पर नहीं उतर पाया और पायलट को हेलीकॉप्टर मजबूरन खेत में उतारना पड़ा। इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है।
 
प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार ने लखनऊ में बताया कि योगी हालांकि सुरक्षित हैं और अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप वह आगे बढ़ गए हैं। कुमार ने बताया कि हां, मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर जिस खेत में उतरा, वह अस्थायी रूप से बनाए गए हेलीपैड से करीब एक किलोमीटर दूर था।
 
मुख्यमंत्री कासगंज के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने सहावर तहसील के फरौली गांव में उस परिवार के लोगों से मुलाकात की, जिनके तीन सदस्यों की हत्या हो गई थी। योगी ने कानून व्यवस्था के अलावा जिले के विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
 
कासगंज के पुलिस अधीक्षक पीयूष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चेक वितरण किए और उनके सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

3 अनपढ़ मजदूर, 1 ऐप और 15 आदिवासी लड़कियों से दुष्‍कर्म, कैसे तकनीक के सहारे दिया जघन्‍य अपराध को अंजाम

पुंछ में मतदान के दौरान झड़पें, 3 घंटे धरने पर बैठने के बाद महबूबा ने डाला वोट

गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहे थे पर्यटक, पानी में डूबा वाहन

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

live : 1 बजे तक 39.13% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा, दिल्ली में सबसे कम

अगला लेख