सर्जिकल हमले का असर, भाजपा यूपी में बहुमत के करीब

Webdunia
नई दिल्ली। विगत 29 सितंबर को पीओके के आतंकवादी शिविरों पर भारतीय सेना के लक्ष्यभेदी हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) का फायदा भाजपा को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मिलता दिख रहा है। एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है। 
लक्ष्यभेदी के हमले के बाद किए गए टीवी चैनल आजतक के सर्वे में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। सर्वे के मुताबिक 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 170 से 183 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी 94 से 103 सीटें हासिल कर तीसरे नंबर पर पहुंचती दिख रही है। मायावती के नेतृत्व में बसपा 115 से 124 सीटें हासिल कर सकती है। 
 
दूसरी ओर खाट पर चर्चा करने के बाद सुर्खियों में आई कांग्रेस 2012 के 28 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचती दिख रही है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को सिर्फ 8 से 12 सीटें ही मिलेंगी, जबकि अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। 
 
यदि वोट प्रतिशत की बाद करें तो इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 31 प्रतिशत, बसपा को 28 फीसदी और समाजवादी पार्टी को 25 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 
 
उत्तर प्रदेश : 2012 चुनाव के बाद दलीय स्थिति
 
 
मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में कौन सबसे आगे... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 

हालांकि इसी सर्वे में बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्‍यमंत्री पद के लिए पहली पसंद के रूप में उभरी हैं। 31 फीसदी लोग मायावती को मुख्‍यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव 27 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
मुलायम पर बढ़ती उम्र कर असर साफ दिख रहा है, उन्हें मात्र 1 फीसदी लोग ही मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। कांग्रेस की मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित मात्र 1 फीसदी लोगों की पसंद हैं, जबकि कांग्रेस की 'ट्रंप कार्ड' प्रियंका गांधी मुख्‍यमंत्री के रूप में 2 फीसदी लोगों की पसंद हैं। 
 
भाजपा ने हालांकि मुख्‍यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन सर्वे में गृहमंत्री राजनाथसिंह 18 फीसदी के साथ लोगों की पहली पसंद है, जबकि दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्हें 14 फीसदी लोग मुख्‍यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख