अयोध्या की तपस्वी छावनी पर कब्जा करना चाहती हैं यूपी की राज्यपाल, परमहंस आचार्य का आरोप

संदीप श्रीवास्तव
Jagatguru Swami Paramhans Acharya Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या के फायर ब्रांड और बड़बोले संत तपस्वी जी की छावनी के महंत जगतगुरु स्वामी परमहंस आचार्य यूं तो अपने बयानों के कारण हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (UP Governor Anandiben Patel) को ही अपने लपेटे में ले लिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर राज्यपाल पर बहुत ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 
 
क्या कहा परमहंस ने : परमहंस आचार्य ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनके स्थान तपस्वी जी कि छावनी पर कब्जा करना चाह रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल किसी गुजरात के माध्यम से मठ पर कब्जा करना चाहती हैं। इसके लिए अधिकारियों पर उनके द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। 
नरेन्द्र मोदी से लगाई गुहार : उन्होंने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल क्षेत्रवाद फैसला रही हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी इस संबंध में मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि परमहंस आचार्य अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। कई बार तो वे किसी खास मुद्दे को लेकर आत्मदाह तक की धमकी दे चुके हैं। 
 
परमहंस के ताजा आरोपों को लेकर अयोध्या में काफी चर्चा है। क्योंकि उन्होंने राज्यपाल आनंदबेन पटेल पर आरोप लगाया है और आनंदी बेन पटेल को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने जब गुजरात का मुख्‍यमंत्री पद छोड़ा था तब उनके बाद आनंदीबेन पटेल ही राज्य की मुख्‍यमंत्री बनी थीं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख