अमेरिकी महिला ने तीन आरोपियों को पहचाना

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (09:37 IST)
नई दिल्ली।  दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में कथित तौर पर बलात्कार का शिकार हुई अमेरिकी महिला ने गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से तीन की पहचान कर ली है।
 
raped
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की तिहाड़ जेल में मंगलवार को पहचान परेड कराई और इस दौरान अमेरिकी महिला ने टूर गाइड, ड्राइवर और सफाईकर्मी की पहचान की, हालांकि होटल के एक कर्मचारी की वह पहचान नहीं कर सकी।
 
मामले की जांच में शामिल होने के लिए यह महिला कुछ दिनों पहले अमेरिका से भारत आई थी। पहचान परेड के बाद आज शाम वह स्वदेश रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने महिला को बताया कि इस मामले में जल्द आरोप दायर किया जाएगा।
 
इन चारों को सोमवार को गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने इनको दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सामूहिक बलात्कार की यह कथित घटना इस साल अप्रैल महीने की है। (भाषा)

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

डिजिटल अरेस्ट से 100 करोड़ ठगी के मामले में भारत में पहली बार सजा, 9 लोगों को उम्रकैद

TVS Apache RTX 300 Adv : टीवीएस की धांसू बाइक, जानिए क्या रहेगी कीमत, कितने दमदार रहेंगे फीचर्स

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

पीएम ऑफिस पहुंचाई गई फुकुशिमा की मिट्टी, पहली बार होगा इसका इस्तेमाल

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

अगला लेख