अमेरिका ने भारत के साथ 2+2 वार्ता स्थगित की, सुषमा को दी जानकारी

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (08:20 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत को इस बात से अवगत कराया कि वह दोनों देशों के बीच होने वाली प्रथम 2+2 वार्ता अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर रहा है। साथ ही, उसने इसके लिए खेद व्यक्त किया है। इस साल की शुरुआत में भी 2+2 वार्ता को स्थगित किया गया था। इस वार्ता को दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा था।
 
 
दरअसल, भारत-अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता छह जुलाई को होने वाली थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पिओ और अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ बैठक के लिए अमेरिका जाने वाली थीं।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'अमेरिकी मंत्री पोम्पिओ ने कुछ देर पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की और अमेरिका द्वारा अपरिहार्य कारणों से 2+2 वार्ता स्थगित करने को लेकर खेद और गहरी निराशा व्यक्त की।'

 
उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, 'अमेरिकी मंत्री पोम्पिओ ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सहमति मांगी है और वे भारत या अमेरिका में यथाशीघ्र वार्ता करने के लिए आपसी सुविधा वाली तारीख तलाशने को राजी हो गए हैं।'
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जून 2017 में जब अमेरिक की यात्रा पर गए थे उस वक्त दोनों देशों के बीच बातचीत के इस नए प्रारूप पर सहमति बनी थी। इसके बाद से दोनों देश कई बार तारीखों पर विचार कर वार्ता का कार्यक्रम निर्धारित करने की कोशिश कर चुके हैं।

 
इस साल की शुरुआत में भी 2+2 वार्ता को स्थगित किया गया था। दरअसल, उस वक्त पोम्पिओ के विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्ति की पुष्टि नहीं हुई थी। अप्रैल में पोम्पिओ को विदेश मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?

आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

भारत ने चीन से आयातित 4 रसायनों पर लगाया डंपिंगरोधी शुल्क, जानें क्या होगा असर

मध्यप्रदेश के गुना में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

इजराइली हमलों में कम से कम 14 वैज्ञानिकों की मौत, कितना प्रभावित होगा ईरान का परमाणु कार्यक्रम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

अगला लेख