Uttarakhand Tunnel Rescue : सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिवार का यात्रा खर्च उठाएगी उत्तराखंड सरकार

Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2023 (19:13 IST)
Uttarakhand Tunnel Rescue : उत्तराखंड सरकार उत्तरकाशी जिले में सिल्कयारा सुरंग में पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से फंसे 41 श्रमिकों के रिश्तेदारों की यात्रा, भोजन और आवास का खर्च वहन करेगी। फंसे हुए श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए मनोचिकित्सकों को भी शामिल किया गया है। घटना के बाद से ही बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
 
सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को जल्द निकाले जाने का आश्वासन उनके परिवारों को देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों के रिश्तेदारों के साथ संपर्क में रहने के लिए कहा गया है ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन लोगों का खर्च वहन करेगी जो श्रमिकों का हालचाल जानने के लिए सिलक्‍यारा आना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए मनोचिकित्सकों को भी शामिल किया गया है।
 
12 नवंबर की सुबह भूस्खलन के बाद सुरंग के कुछ हिस्से ढह जाने के बाद 41 श्रमिक मलबे के एक विशाल ढेर के पीछे फंस गए थे। घटना के बाद से ही बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
 
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से लगभग 30 किमी दूर और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सात घंटे की दूरी पर स्थित सिलक्‍यारा सुरंग केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ‘चार धाम सदाबहार सड़क परियोजना’ का हिस्सा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बेकाबू हो गए हैं एलन मस्क, ट्रंप ने कहा- नई पार्टी बनाना मूर्खता

हां, मैं पाकिस्‍तान का सबसे भरोसेमंद एजेंट था, तहव्वुर राणा का 26/11 मुंबई अटैक पर सबसे बड़ा कबूलनामा

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या नहीं इस बार गर्मी से मंडराया खतरा हिमलिंग पर पिघलने का, केवल 5 फुट का रह गया

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

BRICS में मोदी की मौजूदगी में ट्रंप पर निशाना, ईरान पर हमले की निंदा

अगला लेख